Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 06 at 8.14.24 PM

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

बलियाः जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की फरियाद सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान सर्वोपरि होना चाहिए। अगर किसी भी स्तर पर जनशिकायतों के समाधान के प्रति लापरवाही मिली तो सम्बन्धित की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।WhatsApp Image 2024 07 06 at 8.14.24 PM

इस अवसर पर भूमि विवाद, पैमाइन, पेंशन, राशन आदि के सम्बन्धि तमामले आए। भूमि विवाद के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना कर हर सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। अनावश्यक लेटलतीफी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, एसडीएम यह सुनिश्चित कराएंगे। अन्य विभाग के सम्बन्धित मामलों को भी समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक देवकरन वर्मा ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याएं सुन मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम आत्रेय मिश्र, डिप्टी कलेक्टर अभिनेन्द्र सिंह व अखिलेश यादव सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *