Breaking News

किसानों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी चौरीचौरा ने किया ब्रह्मपुर गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। चौरीचौरा एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार अलका सिंह के साथ नई बाजार स्थित ब्रह्मपुर गेंहू क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी मौके पर नहीं मिले। गेंहू खरीद का स्टॉक रजिस्टर भी अपडेट नहीं किया गया था। मौके पर कुछ किसानों ने उप जिलाधिकारी से लापरवाही की शिकायत दर्ज कराया। किसानों का आरोप था कि क्रय केंद्र द्वारा नहीं खरीदा जा रहा है। उन्हें दौड़ाया जा रहा है। इन सभी शिकायतों की जांच करने के बाद एसडीएम ने बताया कि क्रय केंद्र में कई खामियां मिली है। हल्का लेखपाल को खरीद का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *