फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल के 32 वें दिन सेक्टर 28 चौक से चलकर मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास पर हजारों की संख्या में एकत्रित होकर किया विरोध प्रदर्शन।
आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की एवं संचालन महेन्द्र कुड़िया ने किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य के उप महासचिव सुनील चिंडालिया,अनूप चिंडालिया दलीप बोहोत,अनिल चिंडालिया ने हरियाणा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि सरकार हमारे कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करवा रही और एस्मा कानून लागू कर कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की धमकी दे रही है।
हरियाणा का पालिका परिषद निगमों का कर्मचारी सरकार की किसी भी धमकी से नहीं डरेगा जब तक सरकार इस हड़ताल का बैठकर समाधान नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी है इस हड़ताल का हल संवाद है दमन नहीं एक तरफ सरकार हड़ताल खत्म करने का झूठा बयान जारी कर रही दूसरी तरफ गरीब बेबस सफाई कर्मचारियों पर पुलिसिया कार्यवाही कर रही और अग्निशमन के कर्मचारियों को सस्पेंड और बर्खास्त करने का काम कर रही है नेताओं ने कर्मचारियों से आंदोलन तेज करने की अपील की।
सरकार कान खोल कर सुन ले हरियाणा का हड़ताली कर्मचारी अब करो या मरो की स्थिति में है सरकार चाहे कोई भी हथकंडा अपना ले अब हम पीछे नहीं हटेंगे यह न्याय की लड़ाई है जिससे हम लड़ेंगे और जीतेंगे। प्रदर्शन में अन्य के अलावा सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर,सचिव कामरेड वीरेन्द्र डंगवाल राज्य उपमहासचिव सुनील चिंडालिया,राज्य सचिव अनूप चिंडालिया कमला राज्य उपाध्यक्ष,राज्य सचिव अजय शास्त्री जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन,जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष,सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी
रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन सौरभ श्रीवास्तव सचिव प्रेमपाल प्रचार सचिव,दर्शन सोया प्रधान एनआईटी जॉन सुरेन्द्र चौटाला,लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल,महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना फूलवती विनीता आदि उपस्थित रहे।