Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 24 at 20.08.38

गुरु पूर्णिमा पर स्त्री सुधार इंटर कालेज की अध्यापिकाओं का किया सम्मान

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर स्त्री सुधार इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सहित 9 शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। जिनमें प्रधानाचार्य सरिता सक्सेना,माया आर्य,सरोज कुमारी वर्मा,अनिता कुमारी,निधि अग्रवाल,मंजू बाला यादव,सुधा तांगवार,सुमित्रा पाठक और अंकी सारस्वत को माल्यार्पण करके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम की मुख्यातिथि मधु वर्मा ने कहा कि बच्चे के सबसे बड़े गुरु उसके माता पिता होते हैं अधिकांश समय बच्चा घर पर रहकर ही अपना समय माता पिता के पास बिताता है उनसे जो संस्कार सीखता उससे उसके भविष्य का निर्माण होता है।बाद में विद्यालय के गुरु से शिक्षा प्राप्त करता है। सम्मान का कार्यक्रम गली आर्य समाज स्थित स्त्री सुधार इंटर कालेज में हुआ। जिसमें इंद्र देव त्रिवेदी, मधु वर्मा,सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, कल्पना गुप्ता, गीतिका श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *