मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS
क्षेत्र के सपाइयों में खुशी की लहर
07/01/2022 मवई अयोध्या – समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शमीम को सपा अल्प संख्यक प्रदेश सचिव बनाने पर विकास खंड मवई के सपाइयों ने खुशी का इजहार किया। सपाइयों ने इस सराहनीय कदम की जम कर प्रशंसा करते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव को धन्यवाद् ज्ञापित किया,इसके साथ ही अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी के प्रति सपाइयों ने आभार व्यक्त किया।
ब्लॉक मवई के वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री निशात अली ने कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सपा एक सियासी पार्टी न होकर सर्वहारा समाज के हितों का संरक्षक संगठन है। जिसका मकसद समाज के सभी तबकों को बराबरी का दर्जा व तरक्की अवसर दिलाकर समता मूलक समाज कायम करना है।इसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सपा प्रमुख श्री अखिलेश यादव हमेशा संघर्ष शील रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करने वालों में मसूद हयात गजाली, सैय्यद शाहिद रूमी, विशेष आमंत्रित सदस्य फरहान खां,अब्दुल हई खां, रिजवान खां,दिनेश सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू वर्मा, आदि ने बधाई दी,।।