Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 07 at 12.11.14 PM

Breaking: रोपसी गांव में चोरों के निशाने पर मन्दिर, गोगाजी मन्दिर में हुई बड़ी चोरी

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :- निकटवर्ती रोपसी गांव में मन्दिरों पर चोरों की ढेड़ी नजर है। हालात यह है कि करीब एक माह में पांच से अधिक मन्दिरों में चोरी हो गई है। ऐसे में रोपसी गांव के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इसी को लेकर रोपसी सरपंच रमेश राजपुरोहित के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में ग्रामिणों ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट देकर चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने व मुजरिमों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट में बताया गया है कि रोपसी गांव के वरणीया नाड़ी पर गोगाजी का मंदिर आया हुआ है। उक्त गोगाजी मंदिर में अज्ञात चोरों ने बुधवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मंदिर से चोरों ने 5 किलो चांदी के छतर व 4 तोला सोने के छतर चुराकर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार को मंदिर का पुजारी पारसाराम पुत्र शंकरदास संत पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचा, तो मंदिर में चोरी की वारदात को होने का पता लगा। सूचना मिलते ही बड़ी सं या में ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के लिए चोर मोटरसाईकिल पर पहुंचे थे। मंदिर के कुछ दूरी पर शातिरों ने जूते उतार दिए थे, रास्ते से नगे पांव मंदिर में पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सरंपच रमेश राजपरुोहित द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ ही पुलिस उप अधीक्षक सीमा चौपड़ा व सीआई दुलीचंद गुर्जर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे एवं घटना स्थल का बारिकी से मौका मुआयना किया। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर चोरों के पैरों के निशान के पिगर प्रिण्ट लिये व स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरपंच रमेश राजपुरोहित ने बताया कि आज की वारदात के पूर्व में भी गांव के जागनाथ महादेव मंदिर, माताजी मंदिर, महादेव मंदिर व मामाजी मंदिर में चोरी की छोटी मोटी घटना हो चुकी है। महादेव मंदिर के महंत सोहननाथ ने बताया कि चोर गांव के मंदिरों को ही निशाना बना रहे है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *