Breaking News
फरीदाबाद में आपदा प्रबंधन को लेकर दौरा करते भाजपा नेता पंकज पूजन रामपाल

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आपदा से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार: पंकज पूजन रामपाल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा है कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यमुना नदी के जलस्तर की निरंतर निगरानी की जा रही है और तटीय क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की गई है।

प्रभावित गांवों का दौरा

पंकज रामपाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के निर्देशानुसार वे चिरसी, मंझवाली, मौजाबाद, बेला घुड़ासन, चांदपुर, कबूलपुर, कबूलपुर पट्टी आदि क्षेत्रों का दौरा कर हालात का निरीक्षण कर रहे हैं।

उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, जिला सचिव गिर्राज त्यागी, तिगांव मंडल अध्यक्ष कृष्ण भाटी पहलवान, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल भूरा, रमेश सरपंच (मंझावली), प्रवीण भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, टीपू शर्मा, मंडल सचिव सरिता गुप्ता, प्रवीण कुमार, सूरज, मनीषा, विनय भाटी सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी: रामपाल

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर बाढ़ की स्थिति और गंभीर होती है तो भी राज्य सरकार और प्रशासन किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ेगा।

“जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। भारी बारिश से उत्पन्न किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।” – पंकज पूजन रामपाल

भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय

उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में प्रशासन के साथ मिलकर आमजन की सहायता करें।

मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की छोटी-छोटी टीमें बनाई गई हैं, जो हर स्तर पर लोगों की मदद और उनके जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।

लोगों से अपील

पंकज रामपाल ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं, प्रतिकूल मौसम के दौरान सतर्क रहें और यमुना के तटीय क्षेत्रों की ओर जाने से बचें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …