Breaking News
फरीदाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते सुमित गौड़ व नितिन सिंगला

फरीदाबाद में बाढ़ का खतरा, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद। हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके चलते यमुना से सटे गांवों और कालोनियों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पानी भरने से लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़, प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ताबंटी चौधरी समेत अन्य नेताओं ने फरीदाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

बसंतपुर कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों का दौरा

कांग्रेसी नेताओं ने बसंतपुर कॉलोनी सहित कई जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं जानीं। लोगों ने नेताओं को बताया कि प्रशासन द्वारा राहत और बचाव के इंतजाम बेहद नाकाफी हैं।

लोगों ने कहा कि न तो रहने और सोने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और न ही खाने-पीने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

नेताओं ने जताई नाराजगी

सुमित गौड़ और नितिन सिंगला ने कहा कि गांवों और कॉलोनियों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, लोगों के घर डूबने लगे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन मौन बना हुआ है। अगर समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी ने दिलाया भरोसा

नेताओं ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर संभव मदद करेगी और प्रशासन को भी सतर्क करेगी ताकि लोगों को राहत मिल सके।

प्रशासन पर उठाए सवाल

नेताओं ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और आश्रय स्थल उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …