Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 05 at 7.09.55 PM

12 मार्च को अंबेडकरनगर जिले में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

 

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु की गई मीटिंग

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में पदम नारायण मिश्र जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार दिनांक 12.03.2022 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में कोविड-19 महामारी के अन्तर्गत शासन द्वारा जारी दिशा-

निर्देशों के अनुपालन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आज दिनांक 05.03.2022 को मीटिंग हाल, जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में रत्नेश मणि त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश एस०सी० एस0टी0 एक्ट नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एवं प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन वाद नियत कर निस्तारित करवाने हेतु जनपद के प्रमुख बैंक अधिकारीगण एवं समस्त तहसीलदार सचिव, तहसील विधिक सेवा समिति, तथा समस्त अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अम्बेडकरनगर के साथ कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सावधानी पूर्वक बैठक का आयोजन किया गया नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक एवं अन्य विभागों के प्री-लिटिगेशन वादों को अधिक से अधिक संख्या में नियत कर निस्तारित करवाये। सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *