Breaking News

नरकटियागंज:- एसएसबी कैम्प के पास शव मिलने से मचा सनसनी

नरकटियागंज:- एसएसबी कैम्प के पास शव मिलने से मचा सनसनी
नरकटियागंज:- नरकटियागंज बेतिया मुख्य मार्ग एस एस बी कैम्प सोफवा गाँव के पास साकेत मिश्र कोइरगँवा मिश्र टोला निवासी को रात में हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया।परिजनों का कहना है कि कल सुबह नरकटियागंज में कपड़ा के दुकान पर काम करने के लिए घर से निकला रात में घर वापस नही आया।सुबह में उसका शव सड़क के किनारे क्षत विक्षत अवस्था मे लोग देखकर उसके परिजनों को सूचना दिया।परिजनों के पता चलने पर मानो पहाड़ टूट पड़ा,रो रो कर घरवालों का बुरा हाल हो गया।आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देते रहे।कई घण्टे बीतने के बावजूद प्रशासन नही पहुँची इसलिए थोड़ी देर के लिए सड़क पर बाइक लगाकर अवरुद्ध कर दिया गया।प्रशासन के आने के बाद सड़क जाम को हटा लिया गया।मृतक के बहन का कहना है कि गांव के चार व्यक्ति रिंकू मिश्र,अजय मिश्र,नथुनी मिश्र एवं अन्य ने मेरे भाई को हत्या कर दिया है।मामला आपसी रंजिश को बताया जा रहा है।फिलहाल शिकारपूर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।शिकारपूर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है। अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *