Breaking News

नरकटियागंज:-रोटरी क्लब द्वारा निशुल्क जन्मजात हृदय व हृदय वाहिका रोग का कराएगा ऑपरेशन

नरकटियागंज संवाददाता चंदन गोयल
नरकटियागंज:- रोटरी क्लब नरकटियागंज की बैठक रविवार के दिन गोपाला ब्रह्म स्थान के सभागार में हुई ।बैठक में गोद लिए दलित बस्ती वाले गांव अम्बेडकर नगर के सर्वे कराने का निर्णय लिया गया ।जिसके लिए अम्बुज कुमार और चंदन कुमार को नामित किया गया ।इसके अतिरिक्त अध्यक्ष उमेश जायसवाल ने बताया कि अपने क्षेत्र में जिस गरीब बच्चों के दिल में जन्मजात छिद्र हो और उसके पालक उसके ऑपरेशन कराने में सक्षम न हो तो ऐसे बालक के पालक रोटरी क्लब नरकटियागंज से सम्पर्क करें तो उसका मुफ्त आपरेशन कराने की व्यवस्था करेगी।वैसे बच्चों की जांच 2 अक्टूबर 2018 को पटना में होगी ।जांचोपरांत उसका मुफ्त ऑपरेशन अमृता ट्रस्ट केरल द्वारा किया जाएगा । इसके अध्यक्ष उमेश जायसवाल,सचिव कुन्दन कुमार,कोषाध्यक्ष वर्मा प्रसाद,उपसचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव से मिलकर अपना समस्या बताए ।बैठक में डॉ ए के सिंह, धीरज कुमार ,सुरेश जायसवाल, विवेक कुमार तारकेश्वर प्रसाद एवं अन्य सभी रोटेरियन शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *