Breaking News

बगहा:- भाजपा बगहा 2 मंडल द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के साथ ही किया अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा(17 सितम्बर 2018):- बगहा दो प्रखंड के नरवल बरवल पंचायत में सोमवार की शाम में भारतीय जनता पार्टी बगहा -2 मण्डल उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता अरुण मिश्रा के निवास स्थान पर मण्डल अध्यक्ष सुजीत चौरसिया के अगुआई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी सह आईटी सेल जिला संयोजक सोमेश पाण्डेय एवं सह संयोजक पवन सिंह रहे।वही सोमेश पांडेय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का व्यक्तित्व ऐसा है की आज भारत ही नहीं समस्त विश्व के लोग भी उनके नेतृत्व का लोहा मानते है ।आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मै ईश्वर से उनके दिर्घायु व स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ ताकि ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को दीर्घ काल तक प्राप्त होता रहे और भारत विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढता रहेगा।
वही भाजपा बगहा 2 मंडल अध्यक्ष श्री चौरसिया नें कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री मा. नरेंद मोदी जी का 68वां जन्मदिन हैं।भाजपा बगहा 2 मण्डल के पूरे कार्यकर्ताओं की तरफ से पीएम मादो जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री जी के जीवन पर एवं देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ,कुशलता एवं दीर्घायु होने की कामना किये।जन्मदिन कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल सुजीत चौरसिया के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।उक्त कार्यक्रम में वरुण मिश्रा,भूषण पाण्डेय,ओमप्रकाश शाह,छोटू पटवा,अभय गुप्ता,बलराम मिश्रा,दुर्गेश पाण्डेय,उज्जवल कुमार,पंकज कुमार,सन्नी गुप्ता,मुकेश शाह , वीरेन्द्र गुप्ता,सुनील शाह, शिवबालक यादव,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *