Breaking News

नरकटियागंज:- पुलिस के हत्थे चढ़ा अपनी ही माँ का हत्यारा,दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार

चंदन गोयल
एक वर्ष पहले हुई थी हत्या
नरकटियागंज:-नरकटियागंज थाना क्षेत्र के रखही गाँव में वर्ष 2017 में हुई थी हसनतारा खातून की हत्या. हसनतारा खातुन की हत्या उसके ही दोनों बेटे सज्जाद गद्दी व आजाद गद्दी ने की थी. जिसमें एक भाई सज्जाद को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चूका था. गिरफ़्तारी के पश्चात् सज्जाद ने बताया था कि मेरी माँ के नाजायजन संबंध को लेकर हम दोनों भाईयों ने हत्या कर दी थी. जिसके बाद हत्या के मामले में फरार आरोपी आज़ाद गद्दी को शिकारपुर पुलिस ने चौतरवा थाना के तमकुहा गाँव विगत रात्रि को गिरफ्तार किया. गिरफ़्तारी के बाद आज़ाद ने बताया कि मेरी माँ का गलत संबंध धोबहा गाँव के रहने वाले हैयात गद्दी के साथ था, जिसको कई बार मेरे बड़े भाई द्वारा पकड़ा गया था. जिसके बाद हैयात गद्दी से भाई की मारपीट भी हुई थी. हत्या में हुई गिरफ्तारी के मामले में थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अपनी माँ के हत्या के आरोप में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहें आरोपी आज़ाद को चौतरवा थाना के तमकुहा गाँव से गिरफ्तार किया गया है व पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा गया. वहीँ दूसरी तरफ मनोहर कुमार को उसकी मुस्मात चाची ने अपने साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म का आरोप लगाया. इस बावत थाने में दर्ज प्राथमिकी में मंजू देवी ने बताया हैं की आज से दो वर्ष पूर्व उनके पति की मौत हुई थी. तब से पति के बड़े भाई व उनकी पत्नी व बेटों द्रारा प्रताड़ित किया जाता रहा है, अचानक एक दिन उनके बेटे मनोहर कुमार द्रारा मेरे साथ जोर जबरदस्ती से गलत करने का प्रयास किया जिसको लेकर मेरे द्रारा हल्ला करने से मेरी इज्जत बच पाई. इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया की पीड़िता के आवेदन पर छानबीन की जा रही है, और आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *