Breaking News

नरकटियागंज:- भेड़िहरवा पंचायत हुआ ओडीएफ

चंदन गोयल
नरकटियागंज:-नरकटियागंज प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज भेड़िहरवा को खुले शौच से मुक्त पंचायत की घोषणा माननीय मुखिया अभिजीत द्विवेदी उर्फ सन्नी दुबे ने किया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी ने लोगो को इस घोषणा करने पर बधाई दी।प्रखण्ड समन्वयक विनय कुमार राय ने बताया कि इस पंचायत को खुले से शौच से मुक्त करने में माननीय मुखिया का अहम योगदान रहा।राय ने कहा कि आज का इस ऊर्जावान मुखिया ने पिछले दो माह में 50,% पर रहने वाला पंचायत आज 83.81 %पर हो चुका है ।DRP रवि प्रकाश रंजन ने भेड़िहारवा पंचायत के लोगों का इस कार्य के लिए उत्साहित किया कि इस स्थिति को बरकरार रखे ताकि आप सभी रोग मुक्त हो जाये ।जिला समन्वयक अखिलेश पांडेय ने पंचायत के महिलाओं को इस कार्य को सफल करने की बधाई दी क्योंकि इससे महिलाएं अधिक सुरक्षित रहेगी । प्रमुख रीता देवी ने उपस्थित सभी मुखिया को जल्द से अपने पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने का आह्वान किया जिससे प्रखण्ड को 25 दिसंबर को खुले में शौच से मुक्त प्रखण्ड की घोषणा किया जा सके ।मुखिया अभिजीत द्विवेदी ने इस कार्य की सफलता के लिए पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीणों को धन्यवाद दिया ।मंच संचालन कर रहे मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पंचायत में कुल 2168 परिवार में 1817 घरों में शौचालय का निर्माण हो चुका है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *