संवाददाता चंदन गोयल
नरकटियागंज:- नरकटियागंज ब्लॉक रोड के एक मंदिर पर रात के कुछ असमाजिक तत्त्वों ने आकर धज्जी और पीपल के पेड़ को काट दिया एवं पथराव भी किया गया।मंदिर में घुसने की कोशिश की गई। आसपास के लोगों के विरोध से असामाजिक तत्त्व भागने में सफल रहे। वहीं इस बात की जानकारी जब विशाल युवा वाहिनी को मिली तो उन्होंने अनुमंडल जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया।जिससे जाम लग गयी। वहीं एक बीजेपी नेता की गाड़ी जाम में फस गया और असमाजिक तत्त्वों की गिरफ़्तारी का मांग करने लगे।हालांकि बुद्धिजीवी और शिकारपुर थाना के मदद से मामला शांत कराया गया।थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी के फुटेज से जांच की जाएगी।और जो दोषी पाये जायेगें उन पर कार्यवाही की जाएगी।
Tags नरकटियागंज
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …