Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 09 at 7.59.41 AM

नरेन्द्र मिश्र बने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष , सर्वेद्र विक्रम सिंह को मिला महासचिव का दायित्व

 

संजय तिवारी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित सोनी बने उपाध्यक्ष-

रत्नेश सिंह को मिली संगठन मंत्री, तो राजीव प्रसाद को कोषाध्यक्ष और अखिलेश यादव को ऑडिटर व उपेंद्र गुप्ता को प्रवक्ता की जिम्मेदारी- WhatsApp Image 2024 09 09 at 7.59.41 AM

बलिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ बलिया का लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले मे चुनाव संपन्न हुआ । चुनाव में सर्व सम्मति से सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव मधुसूदन सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। जिसमे नरेंद्र मिश्रा को अध्यक्ष और सर्वेंद्र विक्रम सिंह को महामंत्री चुना गया है। चुनाव के बाद पत्रकारों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नए अध्यक्ष और महामंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव सम्पन्न होने के बाद संजय तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित सोनी को उपाध्यक्ष, राजीव प्रसाद को कोषाध्यक्ष, रत्नेश सिंह को संगठन मंत्री, अखिलेश यादव को ऑडिटर और उपेंद्र कुमार को प्रवक्ता मनोनीत किया गया । इसके बाद कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों का भी चयन सर्वसम्मति से ही कर लिया गया। इस बैठक का संचालन मनोज राय ने किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है।
महामंत्री सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है।

पदाधिकारियों का कार्यकाल मात्र एक साल का, एल्डर कमेटी रखेगी निगाह —WhatsApp Image 2024 09 09 at 7.59.42 AM

इस बैठक मे पदाधिकारियों के कार्यकाल को एक वर्ष रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही यह भी निर्णय किया गया कि इस संगठन को जल्द से जल्द पंजीकृत करा लिया जायेगा। साथ ही यह भी निर्णय किया गया कि एक तीन सदस्य वाली एल्डर कमेटी का गठन किया जायेगा, जो पदाधिकारियों के कृत्यो पर नजर रखेगी। इस कमेटी के पास किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ अगर कार्यकारिणी से प्रस्ताव पारित करके जांच मिलती है तो यह कमेटी संबंधित पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगेगी। स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर यह कमेटी संबंधित पदाधिकारी को बर्खास्त कर सकती है।

चुनाव में निम्नलिखित लोगों को पदों पर चुना गया है:-

अध्यक्ष – नरेंद्र मिश्रा

वरिष्ठ उपाध्यक्ष – संजय तिवारी

उपाध्यक्ष- अमित सोनी

महामंत्री- सर्वेन्द्र विक्रम सिंह

प्रवक्ता- उपेन्द्र गुप्ता

संगठन मंत्री- रत्नेश सिंह

कोषाध्यक्ष – राजीव प्रसाद

ऑडिटर – अखिलेश यादव

संरक्षण मंडल-

मनोज राय
विनय कुमार
आशिफ जैदी
राणा प्रताप सिंह
पुष्पेन्द्र तिवारी, उर्फ सिंधु तिवारी

कमेटी के सम्मानित सदस्य गण –

1- अखिलेश यादव
2-राजू गुप्ता
3- रजनीश श्रीवास्तव
4- आदित्य वर्मा
5- सागर गुप्ता
6- कृष्ण कांत पाण्डेय
7- नवल जी
8- कंचन सिंह
9- शशि कुमार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *