Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 08 at 8.23.53 PM

भाजपा ने 10 साल शहर की करी दुर्दशा:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 08 at 8.23.53 PM

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के राज में लोगों की इतनी बुरी दुर्दशा हुई है,जो तक कभी देखने को नहीं मिली। बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता विजय प्रताप मेवला महाराजपुर से जैसे ही सेक्टर-46 की तरफ मुड़े तो पाया कि लोग स्वयं अपने पैसे से सड़क बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए,जब लोग सारे टैक्स दे रहे हैं,उसके बावजूद उनको अपने पैसे से सड़कें बनानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा भाजपा ने बड़े बड़े झूठ लोगों को बोले,लेकिन धरातल पर सब टांय टांय फुस्स निकला। सेक्टर 45,46 एवं सेक्टर-21 के लोगों को मिलकर सड़क बनानी पड़ रही है। अच्छे दिनों के वादे करके भाजपा ने लोगों को बुरे दिन दिखाए हैं। कांग्रेस के शासन काल में ऐसा तो कम से कम नहीं था। विजय प्रताप ने कहा कि सेक्टर 45,46 एवं 21 के लोगों ने क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा,केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,जिला प्रशासन और यहां तक कि मुख्यमंत्री तक कई बार गुहार लगाई,लेकिन किसी प्लेटफार्म पर कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। हारकर लोगों को स्वयं अपने पैसे से सड़क बनानी पड़ रही है। विजय प्रताप ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के 10 साल बेमिसाल देखे हैं।

लोग अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। निश्चित रूप से प्रदेश की भाजपा सरकार को लोग उखाड़कर फेंकने को बेताब है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने पर लोगों को अपनी जेब से पैसा नही लगाना पड़ेगा। पहली बात तो ये काम सरकार का है,प्रशासन का है,फिर भी अगर किसी की जेब से पैसा लगेगा तो वो मेरी जेब से लगेगा। उन्होंनें कहा कि बहुत जल्द लोगों को भाजपा के जुल्म से राहत मिलने वाली है और कम से कम मूलभूत सुविधाओं के लिए तो आपको नही तरसना पड़ेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *