Breaking News

नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत तो इंटर 82%रहा।

बलिया,नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीरा बस्ती बलिया में परीक्षा परिणाम घोषित हाईस्कूल शत प्रतिशत रहा वही इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 82% प्रतिशत रहा। हाई स्कूल में बहन समीक्षा प्रभाकर ने 91% प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही ।

वही बहन साॅची चौरसिया 90.5% प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रही तथा भैया करन यादव ने
90% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रहे तथा इंटरमीडिएट में भैया आदित्य राज 84.4% बहन समीक्षा पाण्डेय 81%भैया अमन केसरी 79% प्रथम ,द्वितीय, तृतीय, स्थान पर है

विद्यालय के परीक्षा परिणाम जानकर प्रसन्नता से आह्लादित प्रधानाचार्य श्रीमान प्रेमशरण मिश्र ने सभी भैया/बहनोॅ एवं आचार्य गण को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई दी व सफलता प्राप्त करने वाले भैया को मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया और अगली कक्षाओं में पूरी सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया व सभी शिक्षक गण
को पूरे उत्साह और जोश के साथ अगले सत्र में लगने के लिए प्रोत्साहित किया ।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री बृजेश राय, हरे राम राजभर, श्री हरेंद्र नाथ मिश्र

जी, श्री घनश्याम पाण्डेय श्री संजय मिश्र, श्री नमो नारायण, श्री अभय जी,श्री रामकृष्ण सिंह जी ,विनोद जी ,अजीत श्रीवास्तवजी, उमेश जी सहित सभी आचार्य गण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …