लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही नगर पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन सख्त हो गया।
नगर पालिका की टीम ने बुल्डोजर से नगर में लगे नेताओं के होर्डिंग बैनर व पोल क्योस्क उतरवाने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
मीरजापुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही नगर पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन सख्त हो गया। नगर पालिका परिषद अहरौरा की टीम ने नगर क्षेत्रों में लगे नेताओं के होर्डिंग, बैनर व पोल क्योस्क उतरवाने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
नगर पालिका कार्यालय से त्रिमुहानी, सम्मेत्तर, गोला सहुवाईन, खरंजा, अहरी, चौक बाजार, सत्यानगंज, नई बाजार, चुंगी, पियरवा पोखरा, बूढ़ादेई, मेंहदीपुर चौराहा, महुली चौराहा व हाईवे से राजनीति पार्टियों के होर्डिंग व बैनर उतरवाए गए। अन्य मार्गों से भी राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को उतारने का काम शुरू कर दिया गया।
शनिवार को चुनाव आचार संहिता लगते ही अधिशासी अधिकारी अहरौरा अमीता सिंह व स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गए थे। और नगर पालिका प्रशासन द्वारा दीवारों पर राजनीतिक प्रचार के उद्देश्य से जो स्लोगन आदि लिखे गए थे उन्हें पुतवाने का काम शुरू कर दिया गया है।