Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 28 at 9.17.56 PM

अमृत महोत्सव के अवसर पर सांसद ने कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

28/09/2021 मवई अयोध्या – रुदौली विकास खण्ड क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिव शंकर सिंह महाविद्यालय करीमपुर में मंगलवार को अमृत महोत्सव के अवसर पर सांसद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद श्री लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता सर्वजीत सिंह रहे। मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पितकर सांसद ने फीता काटकर आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल में कई गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में पहुंचे कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने विंदुवार सभी खिलाड़ियों का परिचय जाना खेल के लिए बढ़चढ़ कर आगे आने के लिए प्रेरित भी किया कार्यक्रमोंपरांत विजेता व उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र भी सौंपा। खेल प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग मे कबड्डी, कुश्ती एवं भरोत्तोलन की प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। रूदौली तहसील क्षेत्र के सभी खेल संघ स्कूल के खिलाडी तथा ग्रामीण आंचलो के खिलाड़ियों ने खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

विजेता खिलाड़ियों को सांसद ने मेडल वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक कसौधन ने किया। प्रतिस्पर्धा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सांसद लल्लू सिंह व भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव गोविंद पांडे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंद्रभान पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कैलाश वर्मा, उमाशंकर कसौधन, मनीष चौरसिया शिवानंद मिश्रा, आशीष शर्मा, कमलेश यादव, सुनील यादव, लालजीत सिंह, उमाशंकर यादव, गुड्डू यादव, पिंटू मिश्रा, प्रद्युम्न शुक्ला सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ़ व काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *