Breaking News

मोतिहारी – 14.5 लाख की लूट में पांचवें दिन भी पुलिस खाली हाथ

Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा
*मोतिहारी। शहर के चांदमारी चौक के पास स्थित गुप्ता गैस के सामने वाली गली में भारत फाइनेंसियल इक्लूजर…*
*✍🏼मोतिहारी।* शहर के चांदमारी चौक के पास स्थित गुप्ता गैस के सामने वाली गली में भारत फाइनेंसियल इक्लूजर कंपनी के कर्मियों से 14.50 लाख की लूट के मामले में पुलिस पांचवें दिन भी खाली हाथ है। हालांकि, पुलिस ने गिरोह की पहचान कर लेने का दावा किया है। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस बीच इस घटना में प्रयोग की आशंका के मद्देनजर छतौनी थाना क्षेत्र स्थित चीनी मिल के पास से लावारिश हालत में मिली पल्सर बाइक के बारे में परिवहन कार्यालय से जानकारी ली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि संबंधित बाइक के मालिक कौन है। सदर डीएसपी मुरली मनोहर मांझी ने कहा है कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कचहरी चौक के रास्ते छतौनी की ओर भागे हैं। उनकी पहचान वीडियो फुटेज से की जा रही है। दोनों बदमाशों ने हेल्मेट लगा रखा था और नीले रंग का शर्ट पहने हुए थे। बदमाशों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
*सदर डीएसपी के नेतृत्व में चल रही छापेमारी*
लूट की बड़ी घटना के बाद पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। टीम का नेतृत्व सदर डीएसपी मुरली मनोहर मांझी कर रहे हैं। छापेमारी टीम में नगर थाना के थानाध्यक्ष आनंद कुमार ¨सह, छतौनी के विजय यादव, बंजरिया के सुधीर कुमार व रधुनाथपुर के बीके ¨सह शामिल हैं। बता दें कि 14 अगस्त को चांदमारी चौक के पास गुप्ता गैस के सामनेवाली गली में भारत फाइनेंसियल इक्लूजर कंपनी के कर्मियों से हथियार का भय दिखाकर 14 लाख 50 हजार 400 रुपये नकदी लूट लिए। लूट के बाद बदमाश बलुआ ओवरब्रिज होकर कचहरी चौक से होते हुए छतौनी की ओर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन कर्मियों से पूछताछ की है। इस दौरान भी कई अहम सुराग पुलिस को मिले हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *