Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
राजस्व खुफिया निदेशालय पटना की टीम ने मंगलवार की सुबह ढाका में छापेमारी कर तीन पिकअप पर लदे काली मिर्च जब्त की है। बाजार में उसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। टीम ने पांच व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया, जिसमें चालक व खलासी शामिल है, पकड़े गए चालक व खलासी में ढाका थाना के करसहिया गांव के राजेश्वर महतो, रमेश कुमार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव के सूरज सोनी, महअगुआ के मोहम्मद कलाम व चिरैया थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव के रामबाबू पासवान शामिल हैं। उक्त काली मिर्च को नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा था। पटना से आई टीम ने दो पिकअप को ढाका गांधी चौक से खदेड़ कर पकड़ा तथा एक पिकअप को रक्सा गांव से पकड़ा। पकड़ने के बाद तीनों पिकअप को ढाका थाना पर लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम अपने साथ पिकअप को ले गई। टीम के अधिकारियों ने बताया कि उक्त काली मिर्च व चालक, खलासी को मोतिहारी कस्टम के हवाले किया जाएगा।
Tags मोतिहारी
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …