Breaking News

मोतिहारी पूर्बी चम्पारण – अपराध की योजना बना रहे एक शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विजय कुमार शर्मा बिहार
तुरकौलिया
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार सुबह अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों में से एक अपराधी को बैरिया बाजार स्थित फतेहटोला रोड से पल्सर मोटरसाइकल सहित लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया ।जबकि दो अपराधी पुलिस को आते देखकर फरार हो गए ।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी शंकर सरैया पंचायत के फतेहटोला निवासी शराब कारोबारी स्व० अशोक प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र रवि कुमार है ।जबकि फरार अपराधियों में हरसिद्धि थानाक्षेत्र के मुरारपुर गावं निवासी विक्कू कुमार उर्फ विकूल सहित जयसिंहपुर बडहरवां गावं निवासी मन्टु शर्मा बताया जा रहा है । इस संदर्भ में सदर डीएसपी मुरली मनोहर मांझी ने प्रेस काफ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार अपराधी रवि कुमार के कमर से जांच पड़ताल में देशी पिस्टल के मैगजीन में 7. 65 MM की 09 गोलिया़ं मिली और उसके निशान देही पर उसके घर में छापेमारी किया गया जहां घर के अन्दर मिट्टी के गढ़ा में दो देशी कटा व दो कारतुस का खोखा छुपाकर रखा गया था ।जिसे जप्त कर ली गयी । पूछताछ में रवि ने खुलासा किया कि मन्टु शर्मा आर्मस स्पलायर का काम करता है । जिससे एक से दो हजार की मुनाफा पर हथियार लेकर बेचता हूँ ।मन्टु शर्मा ने ही विक्कू से जान पहचान कराया है ।फरार अपराधी विक्कू पीछले माह जेल से फरार हुआ है और अपनी गुट को संगठित कर अपराध के क्षेत्र में आगे चल रहा है । जिससे पुलिस पिपराकोठी व हरसिद्धि लुट कांड सहित कोटवा सीएसपी संचालक से 3 लाख 76 हजार रुपये लूट कांड में तलाश कर रही है और आरज़ू ड्रग के मोबाईल सहित अन्य कागजात लुट मामले में संलिप्तता होने की सम्भभावना की जा रही है ।इस बावत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा के ब्यान पर गिरफ्तार रवि कुमार के खिलाफ आर्मस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है ।जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *