Breaking News

मोतिहारी :- समान काम समान वेतन मामले में 19-9-18 की सुनवाई के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव का बयान घोर आपत्तिजनक

मोतिहारी पूर्वी चंपारण :-समान काम समान वेतन मामले में कल 19-9-18 की सुनवाई के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव का बयान घोर आपत्तिजनक – TSUNSS गोपगुट
* शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने सुप्रीम कोर्ट परिसर से समान काम समान वेतन मामले में संघर्षरत संगठन को खुलेआम ‘शहीदी दस्ता’ भेजकर जान-माल की क्षति पहुंचाने की धमकी देना , न्यायायिक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला – प्रियरंजन सिंह
* माध्यमिक संघ के महासचिव का बयान एक आपराधिक कृत्य है , आगामी सुनवाई के पूर्व सार्वजिक माफी मांगे अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई – ओमप्रकाश सिंह
—————————————-
आज दिनाँक 21.9.2018 मोतिहारी
TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट , बीते कल सुप्रीम कोर्ट में समान काम समान वेतन मामले की सुनवाई के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव द्वारा विडियो जारी कर दिए गए बयान की कड़ी निन्दा करता है और उनका बयान पर घोर आपत्ति दर्ज कर्ताप है। संघ का मानना है कि समान काम समान वेतन मामले में चल रहे न्यायिक संघर्ष में सभी सम्बद्ध पक्षों को अपनी -अपनी बात रखने का पूर्ण अधिकार है। मामला सर्वोच्च न्यायालय के विचाराधीन है , निर्णय न्यायालय को करना है। ऐसे में सभी शिक्षक संगठन या समूह अपने से संबंधित तथ्य और पक्ष न्यायालय के समक्ष रख रहे हैं। यह उनका संवैधानिक और न्यायिक अधिकार है। सभी संबंधित पक्षों को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए और न्याय निर्णय का इंतजार करना चाहिए। परन्तु ऐसे वक्त पर अपने समर्थकों को उकसा कर नियोजित शिक्षकों के बीच खूनी संघर्ष की पृष्ठभूमि बनाकर माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव जो कि सत्ता की राजनीति करने वाले विशुद्ध राजनीतिक व्यक्ति हैं, वो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।
संघ के जिला अध्यक्ष श्री प्रियरंजन सिंह ने कहा है कि ‘ सुप्रीम कोर्ट परिसर में खड़े होकर जिस प्रकार माध्यमिक महासंघ के महासचिव ने संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभा रहे संगठन के अधिवक्ता का नाम लेने के बाद , खुलेआम जान माल की क्षति पहूंचाने की धमकी दी है और अपने समर्थकों को उकसाया है , यह भारत के संवैधानिक व्यवस्था , लोकतांत्रिक और न्यायिक मूल्यों पर हमला है। इसके साथ हीं यह सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में खड़े होकर देश की न्याय व्यवस्था और कानून को खुली चुनौती दी है। जो उनके सामंतवादी मानसिकता और नियोजित शिक्षकों के जीत की संभावनाओं से उपजे घृणा को दर्शाता है।
संघ के महासचिव ओमप्रकाश सिंह , सुधाकर पाण्डेय एवं रुमित रौशन ने कहा है कि पूर्व सांसद और माध्यमिक संघ नेता ‘सौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ को चरितार्थ कर रहे हैं। इन्होंने कभी नियोजित शिक्षकों की भलाई के लिए तो नहीं लड़ा , उल्टे 2015 के आंदोलन , 2017 के मूल्यांकन बहिष्कार से लेकर अबतक हमेशा 350000 लाख नियोजित शिक्षकों के संघर्ष को बेचने का काम किया है। सत्ता से गठजोड़ का आज भी उनके कई नेता बिहार विधान परिषद की शोभा बढ़ा रहे हैं।
वहीं संघ के उपाध्यक्ष मणिभूषण यादव एवं तरुण पासवान,रोहण पाण्डेय एवं सैदुल्लाह अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट परिसर से दिया गया उनका बयान एक आपराधिक कृत्य है और आगामी मंगलवार को होने वाली सुनवाई के पूर्व उन्हें सार्वजनिक रूप से और लिखित माफी मांगनी होगी अन्यथा संगठन उनके उपर कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगा। रंजीत यादव एवं दीपेंद्र कुमार ने कहा कि इस दिशा में अधिवक्ताओं से मिलकर न्यायिक कारवाई की तैयारी की जा रही है अगर उन्होने माफी नहीं मांगी तो लोकतांत्रिक तरिकों से भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ की ओर से
मो०जकी अहमद
Tsunss पूर्वी चंपारण

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *