Breaking News
a31b1f9f cac4 4fd2 8868 ad8a21dcebb3

डीजल/पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि पर राजनीतिज्ञ व समाजसेवियों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS 

मवई अयोध्या – डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि किसानों व व्यापारियों के लिए एक बड़ी समस्या बना कर खड़ी है। आज जनता इस महगाई के चलते उसका जीना और भी मुश्किल भरा हो गया है,क्यों कि गरीब जनता पेट भरने के लिए सुबह से शाम तक सोचता है कि पेट को किसी तरह दो वक्त की रोटी नसीब हो,लेकिन सरकार द्वारा लगातार गरीबों का ही शौषण किए जा रहे हैं। चाहे वह डीजल के दामों में वृद्धि हो या फिर खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के चलते गरीब जनता इसका शिकार बन रही हैं। डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर समाजसेवी/ राजनीतिज्ञ व्यक्तियों ने भी कड़ी निंदा करते हुए गरीब जनता का शौषण बताया।
सपा के वरिष्ठ नेता सरफराज नसरूल्लाह ने कहा कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से आर्थिक व्यवस्था पर काफी असर पड़ेगा।उन्होंने कहा कि बढ़ती महगांई से लोगों की कमर पहले से ही टूट चुकी है,लगातार डीजल / पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से आम जन जीवन पर बड़ा असर पड़ेगा।वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रुदौली के संभावित प्रत्याशी दया नंद शुक्ला ने कहा कि गरीब जनता की समस्याओं को कोई नहीं सुनने वाला,और न ही उनकी मदद की जा रही है, लेकिन आज सरकार द्वारा की जा रही महगांई से जनता हर तरह से पिसती हुई नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि यह अजीब विडंबना है, कि हमारे कृषि प्रधान देश में आज किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है,उन्होंने इस वृदि का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब जनता व व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है,डीजल/पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जन जीवन पर सीधा असर पड़ेगा।
समाज सेवी मुजामिल हुसैन ने कहा कि डीजल/पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से इसका किसानों पर सीधा असर पड़ेगा,किसानों को सिंचाई के लिए डीजल की कीमतों में वृद्धि से किसानों की हालत और भी खराब हो जाएगी,उन्होंने कहा कि जब तेल की कीमतों में वृद्धि हो तो किसानों को क्या लाभ मिलेगा । उन्होंने भी इसका विरोध जताते हुए कहा कि सरकार बढ़ते हुए दामों पर अंकुश लगाए जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *