Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 09 at 9.26.33 PM

थाना मवई परिसर में मिशन शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN न्यूज

मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं/बालिकाओं/आरक्षियों को किया गया सम्मानित

मवई अयोध्या – मवई थाना परिसर जनपद अयोध्या में मिशन शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा पीपीटी के माध्यम से मिशन शक्ति फेज 3 के दौरान जनपद अयोध्या में किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, व मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारें में लोगो को जागरूक किया गया।

एडीजी जोन महोदय द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के समाज में महत्व के बारे में व महिला सशक्तिकरण, स्वालंबन, सुरक्षा के बारे में चर्चा किया गया व लोगो से अपील की गयी कि इस मिशन में बढचढ़कर हिस्सा लें व इसे सफल बनाये। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बालिकाओ व महिला आरक्षियों को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारीगणों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि मा0 वि0 रामचन्द्र यादव जी, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन श्री एस.एन. साबत, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र अयोध्या श्री डा0 संजीव गुप्ता, श्रीमान जिलाधिकारी जनपद अयोध्या श्री अनुज झा, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, सीडीओ श्रीमती अनीता यादव, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *