मीरजापुर। थाना जमालपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अलग-अलग आवेदकों के 6 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किए। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
घटना का विवरण
थाना जमालपुर क्षेत्र में अलग-अलग लोगों के मोबाइल फोन खो गए थे। जिनमें शामिल हैं:
-
अमित कुमार पुत्र कल्लू राम, निवासी हनुमानपुर, थाना जमालपुर।
-
अरुण कुमार पाण्डेय पुत्र हरिशंकर पाण्डेय, निवासी पसही, थाना जमालपुर।
-
राजकुमार, निवासी पीड़खीर, थाना जमालपुर।
-
नवीन सिंह, निवासी भगवानपुर, थाना जमालपुर।
-
राजन विश्वकर्मा, निवासी खेमईबरी, थाना जमालपुर।
-
आशु कुमार, निवासी हर्दी सहिजनी, थाना जमालपुर।
इन सभी मोबाइल फोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थाना जमालपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी 6 मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया।
मोबाइल स्वामियों ने जताया आभार
बरामद मोबाइल पाकर सभी स्वामियों ने मीरजापुर पुलिस और थाना जमालपुर पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस सराहनीय कार्य में—
-
थानाध्यक्ष अमित कुमार, थाना जमालपुर
-
उ0नि0 सुनील राय
-
कम्प्यूटर आपरेटर संजीव कुमार सरोज
-
का0 इनय कुमार
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।