Breaking News
मीरजापुर अहरौरा क्षेत्र में नहर में डूबे साइकिल सवार वृद्ध की तलाश करती पुलिस

मीरजापुर: साइकिल सवार 70 वर्षीय वृद्ध की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत

मीरजापुर 

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के इमलिया चट्टी चौकी अंतर्गत सोनबरसा नहर में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की डूबने से मौत हो गई।

बाजार जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, भगौती देई थाना अहरौरा निवासी जयसिंह (70 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्यामदास सिंह बुधवार की शाम साइकिल से इमलिया चट्टी बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में सोनबरसा नहर के पास उनकी साइकिल अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे वह पानी में बह गए।

पुलिस ने निकाला शव

घटना की सूचना मिलते ही इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी सुनील कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मीरजापुर जिला अस्पताल भेज दिया।

क्षेत्र में फैला शोक

इस हादसे से अहरौरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि जयसिंह बहुत ही मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। वह रोज की तरह साइकिल से बाजार जा रहे थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

स्थानीय प्रशासन की अपील

चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बरसाती मौसम और नहर किनारे की फिसलन के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर घट जाती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नहर किनारे साइकिल या बाइक चलाते समय सावधानी बरतें और बच्चों व बुजुर्गों को अकेले ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …