Breaking News

मिर्जापुर – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैढ़क हुआ सम्पन्न

भाजपा का ये कदम उड़ाएगा विपक्षियों के होश, 24 घंटे बाद अलग अंदाज में नजर आएंगे भाजपाई 10 हजार बाइकों पर निकलेंगे भाजपाई, कमल संदेश यात्रा का हो रहा आयोजन।
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 17 नवंबर को पहला बड़ा कदम कमल संदेश यात्रा के रूप में उठाया जा रहा है। ये संदेश यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जा रही है। मिर्जापुर कमल संदेश यात्रा में 10 हजार बाइकों पर सवार होकर भाजपाई पूरे शहर में भ्रमण करेंगे।
प्रत्येक बूथ से पांच यूथ
भाजपा उत्तर प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए सभी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। अभी बूथ स्तर के पदधिकारियों के सम्मान कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी श्रृंखला में 17 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कमल संदेश यात्रा निकाली जाएगी। प्रत्येक बूथ से 5 यूथ मोटर साइकिल से इस संदेश यात्रा में हिस्सा लेंगे।
यहां से शुरू होगी रैली
जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने बताया है कि जीआईसी इंटर कॉलेज महुवरिया लोकसभा को केंद्र मानकर यह रैली निकाली जा रही है। 17 नवंबर को सुबह 10.30 बजे जीआईसी इंटर कॉलेज महुवरिया से बाईक रैली चंदईपुर तक जाएगी। सभी , विधायक, पदाधिकारी बाइक से रैली में भाग लेंगे। कोई भी चार पहिया वाहन रैली में नहीं चलेगा।
वहीं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री संतोष तिवारी जी एवं जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री अजय तिवारी, श्री पी.एन. सिंह कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संदीप कुमार पाठक किसान मोर्चा जिला मंत्री दुर्गेश कुमार सिंह इत्यादि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *