Breaking News

मीरजापुर-भैरव अष्टमी पर विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

ibn news

22

अहरौरा नगर क्षेत्र के टिकरा खरंजा में स्थित साव जी के मिल में मंदिर साल में एक बार भैरव अष्टमी के दिन खुलता है

मीरजापुर। अहरौरा नगर क्षेत्र के टिकरा खरंजा में स्थित साव जी के मिल पर बुधवार को भैरव अष्टमी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। भैरवनाथ मंदिर में शाम से ही श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। नगर क्षेत्र के टिकरा खरंजा में स्थित साव जी के मिल में भगवान काल भैरव मंदिर में शनिवार को साव कुशल जायसवाल द्वारा भैरवनाथ की पूजन अर्चना की गई। भैरवनाथ को चोला चढ़ाकर, शाम को आरती किया और भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि साल में एक बार मंदिर भैरव अष्टमी के दिन खुलता है और इस दिन श्रद्धालुओं की तांता लगी रहती है।
आयोजक कुशल जायसवाल ने बताया कि मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भैरव अष्टमी मनाई जाती है। यह भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव को समर्पित है। इस दिन काल भैरव की पूजा करने से जहां मृत्यु का भय खत्म होता है, तो वहीं शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो जाती है। और बताया कि हमारे मिल में प्रत्येक वर्ष में एक बार दरबार खुलती है और भक्तगण प्रसाद ग्रहण करते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …