Breaking News

फरीदाबाद-एकॉर्ड अस्पताल ने किया पुश-अप मैन ऑफ इंडिया का सम्मान

ibn new

23
फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 60 पाउंड वजन के साथ एक घंटे में 847 पुश-अप करने का अद्भुत रिकॉर्ड बनाने वाले रोहताश चौधरी को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2025 में दर्ज की गई है। इसी उपलब्धि के बाद उन्हें देश में“द पुश-अप मैन ऑफ इंडिया”के नाम से जाना जा रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित अस्पताल के चेयरमैन डॉ.जितेंद्र कुमार ने कहा कि रोहताश चौधरी जैसे प्रेरणादायक व्यक्ति समाज में फिटनेस और स्वास्थ्य को नई पहचान दे रहे हैं। एकॉर्ड अस्पताल सदैव ऐसे युवाओं को सम्मानित करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सम्मान उनके हौसले और समर्पण को सलाम है। कार्यक्रम के संयोजक अस्पताल आर्थोपेडिक विभाग के चेयरमैन डॉ.युवराज कुमार ने बताया कि 847 पुश-अप्स के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाना एक असाधारण उपलब्धि है। यह न केवल शारीरिक क्षमता बल्कि अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का भी उदाहरण है। हम चाहते हैं कि युवा फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि आने वाले समय में स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी रोहताश चौधरी की उपलब्धि की सराहना कर चुके है। उन्हें“फिट इंडिया का प्रतीक”बताया है। इस मौके पर रोहताश चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य देश के युवाओं को फिटनेस के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम,सही खानपान और अनुशासन से कोई भी व्यक्ति स्वस्थ और मजबूत रह सकता है। उन्होंने‘फिट इंडिया मूवमेंट’के तहत अपनी फिटनेस यात्रा आगे जारी रखने का संकल्प भी लिया। समारोह में अस्पताल सर्जरी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ.प्रबल रॉय,कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ.ऋषि गुप्ता,न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ.रोहित गुप्ता एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ.रामचंद्र सोनी
डॉक्टरों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एकॉर्ड अस्पताल ने आगे भी ऐसे प्रेरणादायक लोगों को सम्मानित करता रहेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …