मनीष दवे IBN NEWS
भीनमाल :- शहर के वार्ड नम्बर 12 में पिछले दस दिनों से पीने का पानी नलों में सप्लाई नहीं आ रही इसको लेकर बुधवार को युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट श्रवण ढाका एवं अचलाराम देवासी के नेतृत्व में भीनमाल एडीएम को जिला कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा!

प्रदेश सचिव एडवोकेट ढाका ने बताया कि भीनमाल शहर पिछले दो महीने से पानी कि सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो रही है लोगों के पीने के पानी को लेकर इस गर्मी में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है विभाग के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही कि वजह से यह समस्या आ रही है
आम जनता को हज़ारो रूपये खर्च कर पानी के टैंकर डलवाते पड़ते हैं पुव में भी विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा पर किसी भी प्रकार का सुधार नहीं हुआ,अगर समय रहते वार्ड नंबर 12 एवं भीनमाल शहर में पानी कि सप्लाई सुचारू रूप से शुरू नहीं कि गई तो धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन किया जायेगा !इस अवसर पर भंवरलाल राठौड़,रामाराम, जैसाराम, गणेशाराम देवासी, जीवाराम,भारताराम, भावाराम,पुनमाराम,बगदाराम देवासी,पाबुराम, सांवलाराम, जोगाराम,हिमाराम देवासी सहित कई शहर वासी मौजूद थे