Breaking News

बैंकिंग समस्या को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री को दिया गया ज्ञापन

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित कस्बा ठूठीबारी में एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।

इस ज्ञापन में उन्होंने बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित ठूठीबारी बड़ा व्यवसायिक केंद्र है और यहां पर एकमात्र राष्ट्रीयकृत बैंक भारतीय स्टेट बैंक की शाखा संचालित होती है जिसमें आए दिन व्यवसायियों व खाताधारकों को सर्वर प्रॉब्लम और स्टाफ की कमी जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।

यहां पर व्यवसायियों की सुविधा के लिए एक और राष्ट्रीय कृत बैंक की शाखा की स्थापना आवश्यक है । इस दौरान ठूठीबारी कस्बे के समाजसेवी धर्मेंद्र जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *