रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
बीगोद– कस्बे के निकटवर्ती ग्राम मेहता जी का खेड़ा में ग्रामीणों के कोरोना वैक्सीन लगाई गई ।
पी ई ई ओ गोपाल लाल टेलर ने बताया कि एएनएम समरीन बानू ने ग्रामीणों के टीके लगाए ।
45 से अधिक उम्र के 8 जनों के टीके लगाए गए । टीकाकरण में बीएलओ मदन लाल रेगर , फाइटर , गोपाल लाल जोशी आगनबाडी कार्यकर्ता
मंजू पाराशर, आशा सहयोगिनी कृष्णा कंवर , पूर्व उपसरपंच कालू सिंह चौहान ,
नवयुवक मंडल से राजू नाथ योगी ,सुरेश नाथ ,सांवर धाकड़ , भेरू लाल धाकड़ आदि ने सहयोग प्रदान किया । (फोटो केप्सन- ग्रामीण महिला वैक्सीन लगाती हुई)