Breaking News

सेवा सप्ताह के तहत कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर मास्क वितरण कर पौधौरोपण किया

 

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

बीगोद– शनिवार को कस्बे में मोदी सरकार के ऐतिहासिक 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा सप्ताह के तहत कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर मास्क वितरण कर पौधारोपण किया। क्षैत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने स्थानीय पुलिस थाने में पुलिस स्टाफ के जवानों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर ,श्री फल भेटकर सम्मान किया गया। भारत माता जिन्दा बाद नारे लगायें।

कौरोना काल में उनकी सेवाओं की प्रशंसा की। विधायक ने चमन चौराहे पर महिलाओं व आमजन, जनप्रतिनिधियों को मास्क वितरण कर लोगों को सरकार की गाईड लाइन का पालन करने के लिये निवेदन किया। मास्क वितरण के बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कोरोना योद्धा कोविड प्रभारी डा.श्रीराम वर्मा व स्टाफ, पत्रकार साथियों की सराहनीय सेवाओं के लिये माल्यार्पण कर, श्री फल भेटकर स्वागत कर सम्मान किया। कौरोना काल सेवाओं की सराहना की।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधौरोपण कर सार संभाल की जिम्मेदारी भी ली व उपस्थित मरीज, आमजन को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिग रखने, घरो मे रहने, सरकार के नियमो का पालन करने, बच्चों मे कौरोना बीमारी व ब्लैक फंगस बीमारी के प्रति सावचेत रहने व युवाओं को इस महाबीमारी सहयोग के लिये कहा ।

 

सभी को वैक्सीन लगाने का आग्रह किया। लोगों ने विधायक को जन समस्याओं से अवगत कराते स्वास्थ्य केंद्र पर ऐम्बुलेंस व अग्निशमन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम में क्षैत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल, जिला मंत्री अनिल कुमार पारीक, जिला परिषद सदस्य हरिलाल जाट, वरिष्ठ नेता गोर्वधन वैष्णव, गुरुदत ओझा,हर्षवर्धन खटीक, अकबर देशवाली, जाकीर मीर, हमीद आजाद, मोहम्मद अली शहरी,ईकबाल कुडाकरी, सिकंदर लुहार, मोहम्मद ईकबाल लौहार, अब्दुल जलील आदि मौजूद थे।(फोटो केप्सन– 1-पुलिस जवानों, स्वास्थ्य केन्द्र कमी, पत्रकारों को सम्मान करते हुये। 2- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पौधौरोपण करते 3- चमन चौराहे पर मास्क वितरण करते )

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *