Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 07 at 18.33.53

महापौर ने 15वें वित्त आयोग से 10 एक्सकवेटर कम लोडर मशीन कराई उपलब्ध

 

रिपोर्ट उर्मिला शर्मा प्रयागराज

प्रयागराज।बुधवार को अभिलाषा गुप्ता नंदी महापौर द्वारा 15 वे वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से क्रय की गई 10 आदत एक्सकवेटर कम लोडर मशीन (जेसीबी) का उद्घाटन कर जनता की सेवा हेतु शहर की सफाई हेतु संचालित किया गया । जेसीबी से शहर के समस्त जोनों में सफाई व्यवस्था कूड़ा/मलवा निस्तारण एवं एवं नाला सफाई का कार्य किया जाएगा । मशीन के माध्यम से शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सी एंड डी वेस्ट निस्तारण तथा नाला सफाई का कार्य समय कराने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था ऐसी परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए क्रय किया गया । उक्त मशीनों हेतु नगर निगम प्रयागराज द्वारा 15 वे वित्त आयोग से 314.40 लाख रुपए का व्यय किया गया ।

वर्तमान में नगर निगम प्रयागराज में 14 रोबोट एवं 16 जेसीबी उपलब्ध है । शहर की सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त जोनल अधिकारियों को एक रोबोट व जेसीबी आवंटित करने हेतु नगर आयुक्त को आदेशित कर दिया गया है ।

इस अवसर पर पार्षद कमलेश सिंह, नेम यादव, आकाश सोनकर, मनजीत सिंह, मोइनुद्दीन, जगमोहन गुप्ता , रमीज़ अहसन, नामित पार्षद अनूप मिश्रा, अमन बलेचा, सबीना सिद्धकी, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि नीरज टण्डन , अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद, मुख्य अभियंता सतीश कुमार, अवर अभियंता एस.एन. पांडेय, वीरेंद्र पांडे फोरमैन आदि लोग उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *