Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 07 at 17.21.30

बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेश ने जुलूस निकाला

 

 

हंडिया प्रयागराज कमरतोड़ महंगाई डीजल पेट्रोल गैस सरसों का तेल साबुन खाद्य सामग्री में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ हंडिया तहसील पर कांग्रेश के फ्रंटल संगठनों का किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल पांडे के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन और पूरे बाजार में जुलूस निकाला गया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय तिवारी ने कहा महंगाई डायन घर-घर को परेशान कर रही है और भारत की सरकार मोदी योगी की सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है महंगाई को तत्काल नियंत्रण किया जाए।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल पांडे ने कहा महंगाई ने लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया है लोग अपना घर नहीं चला पा रहे हैं महंगाई से हर वर्ग परेशान है डीजल और पेट्रोल के दाम ₹100 पार हो चुका है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है घरेलू उपाय सरसों का तेल‌ खाद्य सामग्री का रेट कितना बढ़ चुका है कि लोग दो वक्त की रोटी भी नहीं खा पा रहे हैं।

धरना प्रदर्शन और जुलूस में कोषाध्यक्ष बलराम बिंद सलाम एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमर रिजवी ब्लॉक अध्यक्ष हंडिया सलीम अख्तर सलीम हाशमी आकाश पराशर मन्नान अंसारी अभिषेक शुक्ला राजेंद्र मिश्रा मुकेश मिश्रा राम लल्लू बिंद मोहम्मद मंसूर एजाज अहमद राहुल तिवारी पंकज तिवारी अंकित पांडे सलीम टाइगर गजराज चौहान अनिल चौहान आदि लोग उपस्थित रहे । रिपोर्ट: उर्मिला शर्मा प्रयागराज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *