फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद की महापौर परवीन बत्रा जोशी को मनोनित पार्षद प्रियंका बिष्ट बुधानी ने ओमैक्स हाईट्स सेक्टर 86 की जनता की समस्याओं से अवगत कराया और दो ज्ञापन सौंपे।
प्रमुख मांगें
ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं, जिनमें शामिल हैं:
-
सभी डॉग्स का स्टेरलाइजेशन कराया जाए।
-
आक्रामक डॉग्स को चिन्हित कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
-
मुख्य सड़कों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को दुरुस्त किया जाए।
-
एंक्रोचमेंट (अवैध कब्जे) और कूड़ा डंपिंग की समस्या का समाधान किया जाए।
-
मुख्य मार्गों पर लगे बड़े पेड़ों की छंटाई की जाए ताकि सड़क मार्ग सुगम हो सके।
नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा
प्रियंका बिष्ट बुधानी ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
भाजपा नेताओं की मौजूदगी
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ग्रेटर फरीदाबाद मंडल उपाध्यक्ष मनीष चौधरी और उनकी टीम भी मौजूद रही।
मेयर का आश्वासन
माननीय मेयर परवीन बत्रा जोशी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे और नागरिकों को धरातल पर कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।