Breaking News
2348bcb3 8f33 4d51 b5a0 44700eb5286f

मवई अयोध्या – मशहूर शायर मो ० शमीम बीबीपुरी की याद में ताजियती जलसे का हुआ आयोजन

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS2348bcb3 8f33 4d51 b5a0 44700eb5286f

अयोध्या – ब्लॉक मवई अंतर्गत ग्राम नेवरा में अजहर मेमोरियल सोसाइटी के बैनर तले उत्तर प्रदेश उर्दू अकेडमी द्वारा सम्मानित शायर मो 0 शमीम बीबीपुरी की याद में अजहर मंजिल पर एक ताजियती जलसे का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता मशहूर कवि अल्हड़ गोंडवी व संचालन साहित्यकार डॉ0 अनवर हुसैन ने किया।
ताजियती जलसे में बोलते हुए डॉक्टर अनवर हुसैन ने कहा कि मुशायरो को अपनी शायरी से जीवंत करने वाले मशहूर शायर मो0 शमीम बीबीपुरी की याद में आज हम सब एक मंच पर इकट्ठा होकर उन्हें खेराजे अकीदत पेश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा हम सब के दिलों में जिंदा रहेंगी।

उन्होंने कहा कि उनकी शायरी में वह हुनर था कि वह हर उम्र के लोगों को अपना बना लेते थे।राजनीति पर तंज कसती उनकी शायरी जहां बेमिसाल थी वहीं उनकी रूमानियत भरी गजल सुनकर युवाओं में जोश भर जाता था।उन्होंने कई किताबे लिखी जो उत्तर प्रदेश उर्दू अकेडमी द्वारा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

उनकी जिंदगी के सफर पर रोशनी डालते हुए कहा कि 90 वर्षीय मो0 शमीम बीबीपुरी एक छोटे से गांव से अपनी पढ़ाई कर व आगे का सफर जारी रखते हुए अध्यापक के पद से सेवा निवृत्त हुए वे क्षेत्रीय व प्रदेश स्तरीय मुशायरो के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया करते थे।

इस मौके पर आए हुए शायरों व कवियों ने भी उन्हें नम आंखों से याद किया। इस मौके पर अवधी के वरिष्ठ कवि मनी राम अंजान,सरवर बेलहरी,मशहूर शायर इमरान अलियाबादी,मास्टर देवी विशाल यादव,युवा कवि सोमित यादव,मास्टर उजैर अहमद,पत्रकार मुदस्सिर हुसैन,एडवोकेट मोहम्मद फहीम खां,प्रधान अजीमुद्दीन खां,मौलाना कामिल हुसैन,इशरत अली,पूर्व प्रधान कदीर खां,तौहीद अहमद,कोसर हुसैन आदि ने मरहूम के लिए दुआएं मगफिरत की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *