Breaking News
WhatsApp Image 2023 07 03 at 6.41.34 PM

मवई अयोध्या – रिमझिम बारिश के बीच शुरु हुई धान की रोपाई, किसानों के चेहरे खिले

WhatsApp Image 2023 07 03 at 6.41.34 PM

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – रिमझिम बारिश के बीच किसानों ने शुरू की धान की रोपाई, बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। जनपद अयोध्या के सभी क्षेत्रों में लगातार हो बारिश से किसान बहुत खुश नजर आ रहा है। इस बारिश ने किसानों को बड़ा फायदा पहुंचाया है। वहीं धान की रोपाई करने वाले किसान खुशी से झूम उठे। उन्हें रोपाई करने के लिए खेतों में ट्यूबवेल से पानी लेने की आवश्यकता बहुत कम पड़ी, जिससे उन्हें आर्थिक फायदा भी हो गया। रविवार को रात में हुई झमाझम बारिश से अधिकतर खेत पानी से भर गए। इससे धान की रोपाई करने वाले किसानों की गति में तेजी आ गई। पिछले एक सप्ताह से धान की रोपाई का कार्य बहुत धीमी गति से शुरू हुआ, लेकिन झमाझम बारिश के बाद रविवार को एकाएक रोपाई के कार्य में बहुत तेजी आई।
मवई विकास खंड में धान की रोपाई लगभग सौ बीघा हो चुकी है। ग्राम नेवरा में सोमवार तक लगभग ४० बीघे खेत मे धान की रोपाई की गई है। किसान बल्लन खां, व मुजम्मिल हुसैन ने बताया कि अच्छी बारिश हो जाने से हमें खेतों में पानी नहीं भरवाना पड़ा तथा एक साथ कई खेतों में रोपाई करने का अवसर मिल गया। मवई ब्लाक में हमारे गांव में सबसे पहले खेती की शुरुआत की जाती है तथा हम लोग एक सत्र में तीन फसल धान, आलू, गन्ना व गेहूं का उत्पादन करते हैं। इसलिए धान की रोपाई जल्दी की जाती है। किसानों ने बताया कि यह बारिश धान की खेती के लिए वरदान साबित हो रही है। इस बारिश से लोगों को सिचाई में खर्च होने वाले काफी पैसों की बचत हो जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *