Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 20 at 11.09.56 PM

मवई अयोध्या – पर्यावरण संतुलन बनाएं रखने के लिए लगाएं पेड़ – मोहम्मद शमीम

मुदस्सिर हुसैन WhatsApp Image 2024 07 20 at 11.09.56 PM

अयोध्या – “एक पेड़ मां के नाम” वृहद वृक्षारोपण महा जन अभियान 2024 का हुआ शुभारंभ, इस कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक मवई स्थित अब्दुल हमीद मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद शमीम खां ने छात्रों के साथ विद्यायल परिसर में पौधा रोपित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के युग में वृक्षों के महत्व की बड़ी आवश्यकता है। धरती पर वृक्षों की कमी होने के कारण प्रदूषण और पर्यावरण बड़ी तेज़ी से प्रभावित हो रहा है। बढ़ता हुआ प्रदूषण मानव जीवन के लिए बहुत ही हानिकारक है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण हमें अनेकों प्रकार की बीमारियों के मुंह की और खीच रहा है। इससे बचने के लिए प्रत्येक नागरिकों को फल व छायादार पेड़ पौधे लगाना होगा, जिससे बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे पृथ्वी की सुंदरता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए इनका होना बहुत जरुरी है। इस मौके पर विद्यायल के संरक्षक मोहम्मद राशिद खां,प्रियंका रस्तोगी, ओम लता सागर, ज्योति मिश्रा,आदि शिक्षक/शिक्षिकाए मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *