Breaking News

मवई अयोध्या – मानक न पूरा होने की वजह से स्थगित हुआ पकड़ियागांव के कोटे का चुनाव

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – पकड़िया गांव में आज जनता के समर्थन से होने वाले कोटे का खुला चुनाव मानक न पूरा होने कारण स्थगित कर दिया गया चुनाव अधिकारी ने बताया कि जल्दी ही चुनाव की अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।

बता दें कि आज ग्राम सभा पकड़ियागांव में हुए कोटे के खुले चुनाव में ग्राम सभा से 255 की संख्या में जनता मौजूद रही जबकि चुनाव अधिकारी के मुताबिक ग्राम सभा मे वोटरों की कुल संख्या 1700 है जिसके आधार पर चुनाव के लिए कम से कम 351 लोगों की उपस्थिति होना अनिवार्य है इसी कारण आज हुए खुले कोटे के चुनाव को स्थगित कर दिया गया और अगली तिथि जल्दी ही निर्धारित कर चुनाव कराया जाएगा।

बता दें कि आज के कोटे के चुनाव में उचित दर विक्रेता (कोटेदार) के लिए दो प्रत्याशी सुभाष यादव व दीपचंद्र यादव ने अपनी अपनी दावेदारी पूरे दमखम के साथ प्रस्तुत की थी लेकिन मानक न पूरा होने के कारण चुनाव स्थगित हो गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *