Breaking News
4bdd832d f4d8 4077 b99f 52fc00105d35

मवई अयोध्या – नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS 4bdd832d f4d8 4077 b99f 52fc00105d35

नारी शक्ति के लिए जो काम मौजूदा केंद्र सरकार ने किया है वह किसी दूसरी सरकार ने नहीं – लल्लू सिंह

महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण देकर महिला हित में ऐतिहासिक कार्य – रामचंद्र यादव

विधायक ने रसोईयों को कंबल भेंटकर किया सम्मानित

अयोध्या – लोकसभा द्वारा पारित नारी शक्ति वन्दन अधिनियम 2023 के बारे में मातृ शक्तियों को जागरूक करने के लिए रुदौली विधानसभा क्षेत्र के राम सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज आजाद नगर,रुदौली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह,विधायक रामचंद्र यादव,जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा,जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुमन पासवान उपस्थित रही।

2552c0d6 4293 40eb be31 c146afff4a34विधायक रामचंद्र यादव ने मंच पर उपस्थित मातृ शक्तियों को माँ कामख्या जी का चित्र भेंट का स्वागत किया।विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित रसोइयों को भी कंबल भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री सुमन पासवान ने किया।
विधायक रामचंद्र यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च सदन में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण देकर महिला हित में ऐतिहासिक कार्य किया है।

भाजपा सरकार द्वारा उज्जवला योजना, हर घर शौचालय, महिला पेंशन, नारी सुरक्षा एवं बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई। महिलाओं के बचत खाते खुलवाना, महिलाओं के नाम राशनकार्ड, मातृशक्ति के कल्याण का ख्याल रखते हुए उज्ज्वला योजना, देश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वालंबी बनाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम व्यापक विजन वाला कानून है। इस कानून की ताकत से परिवार से लेकर समाज तक हर स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की 33% भागीदारी बढ़ेगी ।हमें ऐसे समाज की रचना करना है जिसमें नारी को आगे बढ़ाने के लिए किसी की सहयोग की जरूरत ना पड़े।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 70 सालों में बहुत से प्रधानमंत्री आए और चले गए, पर नारी के शक्ति के लिए जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है वह अन्य किसी सरकार ने नही किया है।

सम्मेलन में भाजपा नेता खुन्नू पाण्डे,निर्मल शर्मा,तेज तिवारी,राम नेवल लोधी,कुलदीप सोनकर, किशोरी लाल भारती,रामराज लोधी,तारिक खान,सबीना खातून,माधुरी सिंह,सरिता बंसल, सीमा गुप्ता,साधना गुप्ता,रजनी निषाद,शीला यादव, सुनीता यादव,प्रवेश कुमारी,साधना सिंह,संगीता,सचिन कसौंधन आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *