Breaking News

मवई अयोध्या – आरक्षण सूची आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव के आरक्षण सूची प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका रुदौली व नव सृजित नगर पंचायत कामाख्या धाम में लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है और इन भावी उम्मीदवारों की चौराहों,चोपालो व होटलो पर चुनावी चर्चाएं शुरू हो गई है।

प्रजा तंत्र के इस पर्व पे और लोक तंत्र के इस महा पर्व पर सभी अपने अपने तरीके से सशक्त भूमिका अदा करने के लिए आतुर है तो वहीं किसान खेती किसानी का भरा मौसम होने के कारण व व्यापारी अपना काम जल्दी निपटाकर चुनावी समर में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराने के मूड में हैं।

नगर रुदौली व नव सृजित नगर पंचायत में उम्मीदवारों की विनम्रता व जनसेवा इस समय देखने लायक है।चाहे अनचाहे वे जनता की सेवा में बेताब नजर आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रात दस के बाद सन्नाटा छा जाने वाले गलियों व गांवो में उम्मीदवारों व उनके समर्थकों में अपनी अपनी सियासी गोटें विछाने में लग चुके हैं कि किस प्रकार अपने उम्मीदवार को विजय श्री दिला सके।इस बार नगर रुदौली व नव सृजित नगर पंचायत का चुनाव बड़ा ही दिलचप्स होने वाला है क्यों कि हर दल की निगाहें इस पर टिकी हैं।अब देखना है कि सेहरा किसके सर बंधता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *