Breaking News

मवई पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️6 माह पूर्व किशोरी को अगुवा करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

05/04/2021 मवई अयोध्या – मवई पुलिस ने करीब 6 माह पूर्व एक किशोरी को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 6 माह पूर्व एक किशोरी को बहला फुसला कर एक युवक भगा ले गया।किशोरी के मामा ने मवई थाना पहुंच कर रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाता मजरे बिड़हार के महेश पुत्र नान्हू यादव के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।पुलिस ने कुछ दिन पूर्व किशोरी को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी फरार हो गया था।रविवार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि आरोपी महेश कुमार यादव पुत्र नान्हू यादव नेवरा स्थित नहर पुलिया के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा है।

कोतवाल विश्वनाथ यादव ने तत्काल उपनिरीक्षक अशोक कुमार,हेड कांस्टेबिल देवतानंद सिंह,सिपाही दयानन्द को मौके पर भेजा।पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा।लेकिन पुलिस टीम ने घेरकर उसे पकड़ लिया।कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया महेश कुमार को धारा 363,/366/376 तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *