Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 15 at 9.00.46 AM

मनीष नरवाल ने पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर किया देश का नाम रोशन :जयपाल सांगवान

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःपैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता मनीष नरवाल का जाट समाज फरीदाबाद द्वारा सम्मान किया गया l जाट समाज फरीदाबाद के प्रधान व पूर्व आईएएस अधिकारी जयपाल सिंह सांगवान के नेतृत्व में बल्लभगढ़ में मनीष के निवास पर महासचिव एचएस मलिक, पूर्व आईपीएस अधिकारी महेंद्र सिंह श्योराण,उद्योगपति वीपी दलाल,मुनेश नरवाल,बिजेंद्र फौजदार ने मनीष नरवाल को शाल ओढ़ाकर और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जाट समाज के प्रधान जयपाल सिंह सांगवान ने कहा कि मनीष ने बहुत ही छोटी आयु में शूटिंग में पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है काबिले तारीफ है और बुलंदियों को छुआ है

यह हम सब के लिए गर्व की बात है और चाहते हैं कि देश के और भी बच्चे खेलों में सक्रियता से हिस्सा लेकर आगे बढ़े और इसी प्रकार देश का नाम रोशन करें। उन्होंने मनीष नरवाल के पिता दिलबाग सिंह निरवाल के प्रयासों व त्याग की सराहना करते हुए कहा कि परिवार ने उसके हौसले को बनाए रखा और निरंतर प्रयास जारी रखा और खुशी की बात है कि उनका प्रयास कामयाब हुआ और भविष्य में आगे भी ओलंपिक जैसी विश्व स्तरीय स्पर्धा में मनीष इसी प्रकार देश का नाम रोशन करता रहेगा।

 

मनीष के छोटे भाई व बहन भी शूटिंग में इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं उन्होंने उनकी कामयाबी की प्रार्थना की। इस मौके पर जाट समाज के महासचिव एचएस मलिक,पूर्व आईपीएस अधिकारी महेंद्र सिंह श्योराण,उद्योगपति वीपी दलाल,मुनेश नरवाल,रतन सिंह सिवाच,चौधरी फूल सिंह, विजेंद्र फौजदार,जगन लाल, शिवराम तेवतिया व राम रतन नरवत आदि सदस्यों ने मनीष का स्वागत सम्मान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और अपना आशीर्वाद देते हुए मिठाई खिलाकर परिवार के साथ खुशियां बाटी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *