Breaking News

ईट से चोट मारकर की गई 49 वर्षीय पप्पू सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी फिरोज गिरफ्तार

 

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट5 3

फरीदाबाद:थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमों द्वारा अन्य आरोपियों सूरज,सुनील धोड़े,बंटी,गोलू और भल्ला इत्यादि की तलाश मे दी जा रही है दबिश सूचना पर थाना प्रबंधक क्राइम ब्रांच,एफएसएल की टीम सहित उच्च अधिकारी पहुंचे मौके पर।

मृतक पप्पू सिंह वाईएमसीए चौक पर चाय के रेहडी लगाते हैं, मृतक के बेटे यशवीर की शिकायत पर थाना सेक्टर-8 मे मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के नाबालिग बेटे विष्णु को आरोपी फिरोज पिलाता था शराब।मृतक पप्पू ने किया था एतराज,मेरे लड़के को मत बिगड़ो,फिरोज व उसके साथी सूरज,सुनील उर्फ धोड़े, बंटी,भल्ला,और गोलू ने दिया था हत्या की वारदात को अंजाम ।.

मृतक के परिजनों के साथ पुत्र यशवीर और पत्नी के साथ भी की धक्का-मुक्की पहुंचाई चोट
पुलिस प्रवक्ता सुबेसिंह ने बताया की घटना रात 11:45 बजे की है। विष्णु और फिरोज शराब पीकर घर आ रहे थे तो विष्णु के पिता पप्पू सिंह ने फिरोज को उनके बेटे से दूर रहने की कही थी बात।

इस बात पर नाराज होकर फिरोज उन्हें गाली देने लगा और देख लेने की धमकी देकर चला गया था और थोड़ी देर बाद अपने उपरोक्त दोस्तों को बुलाकर लाया मृतक पप्पू और उसका बड़ा बेटा यशवीर अपने घर के बाहर पुत्र विष्णु को समझा रहा थे कि कि फिरोज से दूर रहें,तेरे को गलत आदत सिखा रहा है और शराब पीना छोड़ दो,तभी आरोपी फिरोज अपने साथियों के साथ आया और पप्पू को पकड़कर एक तरफ खींच लिया और धक्का देकर उसको गली में गिरा दिया फिरोज के साथियों ने ईट पत्थर से चोटें मारी जिससे पप्पू बेहोश हो गया परिजनों द्वारा छुड़ाने पर उनके साथ भी धक्का-मुक्की की शोर मचाने पर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पप्पू को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभी आरोपी व मृतक एक ही कॉलोनी के हैं पड़ोसी हैं। मुख्य आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *