Breaking News

भाजपा राज में महिला अत्याचार का गढ़ बना फरीदाबाद:प्रियंका अग्रवाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट4 3

फरीदाबाद:सेक्टर-7ए में महिला से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की दु:खद घटना के बाद पूरा शहर आक्रोशित है,इस घटना ने सरकार व पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

इस मामले को लेकर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पीसीसी डेलिगेट व महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रियंका मनोज अग्रवाल भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे लगाती है तो वहीं दूसरी ओर उनकी सरकार के राज में बेटियों के साथ इस कदर हैवानियत हो रही है।

यहां जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन में हरियाणा क्राइम हब और जिला फरीदाबाद महिला अत्याचारियों के लिए एक सुरक्षित गढ़ बन चुका है। प्रियंका अग्रवाल ने गैंग रेप के मामले में हरियाणा के देश में अव्वल रहने पर अफसोस जताते हुए कहा कि हरियाणा में लगातार इंसानियत शर्मसार हो रही है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि महिलाओं पर लगातार वार,कब जागेगी मनोहर सरकार। उन्होंने कहा कि लूट, हत्या,बलात्कार,महिला अत्याचार और अपरहण के क्षेत्र में हमारे हरियाणा को बदनाम करवाने के बाद भाजपा-जजपा की इस निर्लज सरकार ने अपनी विनाशगाथा में एक और कलंकित अध्याय जोडऩे का काम किया है।

आज पूरे प्रदेश में असामाजिक तत्वों को यह सरकार संरक्षण दे रही है और जनता के डर के साये में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस इस सरकार को चेतावनी देती है की अगर जल्द से जल्द इस मामले में दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा जनांदोलन कर इस सरकार को नींद से जगाने का काम कुमारी सैलजा के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *