Breaking News

ताइक्वांडो में स्वर्ण, रजत,और कांस्य पदक जीत कर उप विजेता रही महराजगंज की टीम

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज ताइक्वांडो एसोसिएशन के 51 सदस्यीय ताइक्वांडो टीम 18 जून को गोरखपुर में आयोजित सातवीं मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर उप विजेता रही।

IMG 20220619 WA0024 1इस बाबत जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया व गोरखपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया था जिसमें महराजगंज जनपद के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 24 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 11 कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया और ओवर आल प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही।स्वर्ण पदक विजेता मेंआर्या त्रिपाठी, अफ़ज़ल अली, कार्तिक वर्मा, नागेश्वर विश्वकर्मा, ममता कुमारी, जुबेर अहमद, फ़राज़ अहमद, आदर्श वर्मा, मुस्कान कुमारी, सूरज शर्मा, मोहम्मद फरमान फैजी, आयुष प्रताप, मिट्ठी मद्धेशिया, सुमिथ कुमार आर, लकी विश्वास, बलराम गौंड, दीपांश सोनी, अनन्या केडिया, आरती रावत, प्रिया साहनी, शिव कुमार प्रजापति, विशेष विश्वकर्मा, मिथिलेश विश्वकर्मा व प्रतिभा शर्मा का नाम उल्लेखनीय है जबकि रजत पदक विजेता में फ़ारूक़ आज़म, साक्षी कन्नौजिया, अभय गुप्ता, अमरेन्द्र प्रताप, समीर अली, भविष्य जायसवाल, हर्षिता सिंह, अमन चौधरी, करन शर्मा, आयुष त्रिपाठी व नेहा पासवान ने परचम लहराया।कांस्य पदक विजेता में सलमान हुसैन, शबाना खातून, नेहा यादव, साहिल कुमार चौधरी, तन्मय पाण्डेय, दीपक, आर्यन पासवान, सत्यम मौर्या, अनुज, अनुराग साहनी व अनुज कुमार रहे। अन्य प्रतिभागीयों मे- रवि चौहान, जयहिन्द चौधरी , अरशद अली, अभिषेक चौहान, नीलू व आदित्य मद्धेशिया रहे। एसोसिएशन के द्वारा रिजवान अहमद फैजी को टीम कोच नियुक्त किया गया था एवं निर्णायक मंडल में राहुल राय, उत्सव शर्मा, साहेब सिंह सेठी रहे। जनपद का नाम रोशन करने पर उपजिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार व महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के संरक्षक दिग्विजय सिंह, अध्यक्ष सरदेन्दु कुमार पांडेय,उपाध्यक्ष प्रणव गोपाल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ एम के शर्मा ,ताइक्वांडो प्रशिक्षक रियाज अली, आकाश चौधरी, संजय सैनी, दिनेश गुप्ता व रामनारायण चक्रवर्ती ने सभी प्रतिभागियों को ढेरों सारी बधाईयां और शुभकामनाये दी हैं।

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *