Breaking News

पहल संस्था ने करवाया रक्तदान शिविर का आयोजन

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
पहल संस्था सामाजिक कार्यो को पिछले कई वर्षों से करती चली आ रही है । इसी क्रम मे छठवीं बार संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया ।

IMG 20220619 WA0033

IMG 20220619 WA0030

यह आयोजन सिसवा बाजार स्थिति केडिया धर्मशाला मे हुआ । इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने फीता काट कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया । मुख्यअतिथि के रूप मे भगवती प्रसाद स्वर्णकार उपस्थित रहे ।

IMG 20220619 WA0031

IMG 20220619 WA0026आयोजन मे संस्था अध्यक्ष प. अवधेष चौबे, संस्था संस्थापक एवं सचिव डॉ पंकज तिवारी, विवेक चौरसिया, गोविंद सोनी, शिवजी सोनी, आलोक शर्मा, सत्य प्रकाश तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा मंत्री धीरज तिवारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । रक्तदान शिविर के आयोजन को संचालित कराने हेतु महराजगंज से डॉक्टर्स की टीम उपस्थित रही जिसमे चिकित्साधिकारी डॉ अनिकेत रंजन, एल टी मुकेश कुमार, उपचारिका नीलम शर्मा, चंद्र देव चौधरी एवं अजित कुमार शर्मा उपस्थित रहे ।शिविर मे कुल 31 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । रक्दान मे पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया । जितेंद्र रावत, दमनदीप सिंह शेट्ठी, साहेब सिंह शेट्ठी, अशोक सोनी, राम सिंह, कोमल जायसवाल, राहुल प्रियनन्दन, मनीष सोनी, संजीत जयसवाल, राजन सोनी, निधि अग्रवाल, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, कृष्ण मुरारी सिंह, गोपाल सिंह यादव, मारूफ, राजेश केशरी, अर्चना केशरी, शिवम जयसवाल, गरिजेश चौरशिया, सोनू शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, अजय विश्वकर्मा, मुकेश प्रजापति एवं अन्य कई लोगो ने इस महादान कार्य मे हिस्सा लिया । आयोजको ने प्रशस्तिपत्र देते हुए पौधा देकर सभी रक्तदाताओ को सम्मानित करने का कार्य किया । यह भी बताया गया कि संस्था द्वारा जल्द विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें रेगुलर रूप से रकतदान करने वाले रक्तदाताओ को सम्मानित किया जाएगा । डॉ अनिकेत रंजन द्वारा इस आयोजन की तारीफ़ की गयी क्योंकि आयोजन व्यवस्थित और अच्छी मात्रा मे डोनर्स इस शिविर मे प्राप्त हो सके है ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *